आगरा हमें बचा लो, हमें बचा लो.... यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के आग का गोला बनी कार में जिंदा जल रहे पांच लोगों की इस चीत्कार ने वहां से गुजर रहे लोगों को अंदर तक हिला दिया। कुछ वाहन चालकों ने कार में सवार परिवार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाना चाहा, लेकिन कार में आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी कि वे कुछ नहीं कर पाए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के गलत साइड से आ रहे एक टैंकर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी थे। टक्कर के बाद आग कुछ ही देर में आग के गोले में तब्दील हो गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। पढ़ें: गलत साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर वहां से गुजर रहे एक चश्मदीद ने बताया, 'जलने वाली कार हमारे पीछे थी। ऐक्सिडेंट से कुछ पहले ही वह ओवरटेक कर आगे निकली थी। जिस ट्रक ने कार को टक्कर मारी वह गलत साइड से आ रहा था। उसका डीजल टैंक भी लीक था।' पढ़ें: चाह कर भी मदद नहीं कर सके चश्मदीद इस दर्दनाक घटना के एक और चश्मदीद ने बताया कि कार में आग लगने के बाद उन्होंने अंदर फंसे बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह निकाल नहीं पाए। पूरी कार अचानक आग का गोला बन चुकी थी। जलती कार में तीन से चार बंदे 'हमें बचा लो, हमें बचा लो' चिल्ला रहे थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2J8Mlaq