मेसी ने तोड़ा पेले का रेकॉर्ड, बार्सिलोना के लिए दागा 644वां गोल

बार्सिलोनाअर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने बार्सिलोना के लिए अपना 644वां गोल करते हुए महान पेले का रेकॉर्ड तोड़ दिया। मेसी ने एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने का पेले का रेकार्ड तोड़ा। इसी के साथ एटलेटिको मैड्रिड ने रियल सोशिदाद को हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में बढ़त बनाए रखी। मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने शनिवार को वाल्लाडोलिड को 3-0 से मात दी। यह बार्सिलोना के लिए उनका 644वां गोल था। जानें, रेकॉर्ड तोड़ने के बाद मेसी ने कहा, 'जब मैंने खेलना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा कि मैं इतने रेकॉर्ड तोड़ पाऊंगा। खासतौर से आज का, जो पहले पेले के नाम दर्ज था।' पेले ने सांतोस के लिए 1957 से 1974 के बीच 643 गोल किए थे। एटलेटिको ने सोशिदाद को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रियल मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त बना ली। बार्सिलोना आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JcR8HV