मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ( 250th Test wicket) ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को आउट कर यह मुकाम हासिल किया। स्टार्क ने अपने करियर के 59वें टेस्ट मैच में इतने विकेट पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अहम रेकॉर्ड लिस्ट में अपना दर्ज कराया है। स्टार्क सबसे कम गेंदों में 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं, जबकि ऐसा करने वाले ओवरऑल दुनिया के छठे तेज गेंदबाज हैं। यही नहीं, स्टार्क के इस विकेट के हिस्सेदार यानी कैच लपकने वाले विकेटकीपर टिम पेन (Tim Paine's 150th Test dismissal) ने अपना 150वां टेस्ट शिकार भी किया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज विकेटकीपर हैं। उन्होंने महज 33 मैचों में 150 विकेट का आंकड़ा छुआ। सबसे कम गेंदों में 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
- 11976 गेंद: मिशेल स्टार्क
- 12578: मिशेल जॉनसन
- 12722: डेनिस लिली
- 12961: ब्रेट ली
- 13015: ग्लेन मैक्ग्रा
- पहला विकेट: ब्रेंडन मैकलम
- 50th विकेट: सुरेश रैना
- 100th विकेट: कुशल मेंडिस
- 150th विकेट: डेविड मलान
- 200th विकेट: सुरंगा लकमल
- 250th विकेट: ऋषभ पंत
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mQCUud