देश में 1 करोड़ के पार केस, इस इलाके में कोरोना का नामोनिशान तक नहीं

कोच्चि भारत में कोरोना संक्रमण ने सबकुछ बदलकर रख दिया। अब देश में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। लेकिन अभी भी एक कोना ऐसा है, जहां Covid का नामोनिशान तक नहीं है। हम बात कर रहे हैं () की, जहां लोग पूरी तरह से सामान्य जीवनयापन कर रहे हैं। लक्षदीप में अभी तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां लोगों के मास्क पहनने या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोई भी बाध्यता नहीं है। लक्षद्वीप समूह के सभी द्वीपों पर शादियों और त्योहार से लेकर अंतिम संस्कार तक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। और तो और स्टूडेंट्स भी स्कूल में जाकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। यहां के प्रशासन का कहना है कि समय से बरते गए ऐहतियात और क्वारंटीन की व्यवस्था से ही लक्षद्वीप अभी तक कोरोना फ्री जोन बना हुआ है। यहां रहने वालों को ही एक से दूसरे द्वीप और कोच्चि तक जाने की इजाजत है, वह भी इमर्जेंसी होने पर। देश के मुख्य हिस्से के लोगों को यहां यात्रा की इजाजत नहीं है। यहां आने वाले हर शख्स की जांच की गई। स्थानीय सांसद मोहम्मद फैजल पी.पी. ने कहा, 'कम से कम पांच द्वीप समूहों में हमारे पास टेस्टिंग की सुविधा है। कोरोना का लक्षण दिखने पर किसी की भी टेस्टिंग हो सकती है। मुझे गर्व है कि पूरे भारत में केवल यहीं पर स्कूल खुले हुए हैं। ऐहतियात के तौर पर बच्चों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का यूज करने को कहा जा रहा है। इसके अलावा जनजीवन पूरी तरह सामान्य है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/38iM39H