नई दिल्ली सोमवार को किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अनशन करने वाले हैं। को तेज करने के लिए आज 10,000 और किसान दिल्ली-हरियाणा पर पहुंचने वाले हैं। राजस्थान बॉर्डर से हजारों किसान राजधानी की ओर कूच करने को तैयार हैं। राजस्थान से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान रविवार दोपहर पौने 2 बजे के करीब दिल्ली- जयपुर हाइवे पर जयसिंह खेड़ा के पास पुलिस ने राजस्थान से दिल्ली की और बढ़ रहे किसानों को रोक दिया, इस वजह से इस रूट पर ट्रफिक भी थम गया।अलवर प्रशासन ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक को बेहरोर-तातरपुर खैरताल रूट पर डायवर्ट कर दिया। साढ़े 3 घंटे के बाद दिल्ली से आ रहे वाहनों के लिए यह सड़क खोली गई। राजस्थान के किसान नेता अमरा राम ने पूरे वाकये के बारे में कहा कि किसानों ने ट्रैफिक नहीं रोका है। हमें रोकने के लिए लगाए गए पुलिस के बैरिकेड की वजह से ट्रैफिक थम गया है। हम केवल दिल्ली जाना चाहते हैं। सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगी 2,000 और ट्रैक्टर ट्रॉलियां सिंघु बॉर्डर पर किसान लंबे वक्त की तैयारी के साथ आए हैं। मोगा के किसान गुरनाम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ प्रदर्शन के लिए आए हैं। वे कहते हैं, 'जितने महीने जरूरत पड़ी, हम यहां रहेंगे। अगर सरकार को लगता है कि हम भूख से मर जाएंगे तो वे गलत हैं। हम सभी योद्धा हैं और उनकी तरह ही लड़ेंगे।' पहले दिन से सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन के लिए जुटे एक किसान ने कहा कि कम से 2,000 और ट्रैक्टर वहां पहुंचने वाले हैं। हर ट्रैक्टर पर कम से कम 4 लोग हैं। दिल्ली के गगनप्रीत सिंह प्रदर्शनकारी किसानों को खाना उपलब्ध करा रहे हैं, उन्होंने अपने दोस्तों को भी सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर बुलाया है। गगनप्रीत का कहना है कि वे किसानों के परिवार से आते हैं और उनके अधिकारों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट्स जाम करने की तैयारी किसानों की तैयारी दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट्स को जाम करने की है। इसके साथ ही वे राजधानी की सभी मुख्य सड़कों को भी जमा करना चाहते हैं। मन्नत सिंह नाम के एक प्रदर्शनकारी किसान कहते हैं, 'हम लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमे नोटिस किया जाए।' दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उन्हें किसानो की योजना की जानकारी है, उसी के हिसाब से ट्रैफिक पुलिस ने कर्मचारियों की तैनाती की है। हरियाणा से जोड़ने वाले दिल्ली के झारोदा, दौराला, कपासहेड़ा, बाडुसराय रजोकरी, NH8, बिजवासन बैजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर फिलहा खुले हैं, वहीं टिकी औऱ धानसा बॉर्डर अभी बंद हैं। राजस्थान से आर रहे किसानों के शाहजहांपुर में रोका राजस्थान से दिल्ली आ रहे किसानों के समर्थन में स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे। दिल्ली आने की कोशिश कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने शाहजहांपुर में रोका है। इस इलाके में 400 अतरिक्त जवानों की तैनाती रेवाड़ी पुलिस की तरफ से की गई है। पंजाब में आज किसान संगठनों का होगा कजोरदार प्रदर्शन वही पंजाब में सोमवार को किसान संगठन डेप्युटी कमिश्नर, रिलायंस के मॉल, बीजेरी नेताओं के घर के बाहर और और पेट्रेल पंप के पास प्रदर्श करेंगे। किसान संगठन सभी प्रदर्शन स्थलों पर आ अनशन भी करने वाले हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2K4Fak1