अबु धाबी पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 35वां मैच खेला जा रहा है। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग को उतरे गिल और त्रिपाठी केकेआर के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग को उतरे, हैदराबाद के पेसर संदीप शर्मा कर रहे हैं पहला ओवर प्लेइंग-XIसनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी. नटराजन, बासिल थंपी केकेआर टीम राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयॉन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती दोनों टीमों में बदलाव हैदराबाद और कोलकाता, टीमों ने दो-दो बदलाव किए हैं। सनराइजर्स की टीम में बासिल थंपी को सीजन की पहला मैच मिला है, वहीं जम्मू कश्मीर के क्रिकेटर अब्दुल समद की भी वापसी हुई है। वहीं शाहबाज नदीम और खलील अहमद को बाहर बैठना पड़ा है। केकेआर की बात करें तो कुलदीप यादव और लॉकी फर्ग्युसन को सीजन की पहला मुकाबला मिला है और प्रसिद्ध कृष्णा और क्रिस ग्रीन को बाहर बैठना पड़ा है। एक ओर इंग्लैंड को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जितवाने वाला कप्तान तो दूसरी ओर हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर की टीम है। एक टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है तो दूसरी पांचवें पायदान पर। दोनों के बीच आज अहम मुकाबला है। कोलकाता की कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के अपने दावे को और मजबूत करने की होगी वहीं सनराइजर्स हैदराबाद चाहेगा कि वह लगातार दो हार के सिलसिले को तोड़कर जीत की पटरी पर लौटे। सनराइजर्स और कोलकाता दोनों ही मुख्य रूप से अपनी बल्लेबाजी से जूझ रहे हैं। बीते मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने कहा था कि बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी। वहीं अगर हैदराबाद की बात करें टॉप 4 के बाद टीम की बल्लेबाजी में कमजोरी नजर आती है। प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। पारी के अंत में बिग हिटर नहीं हैं और यह एक बड़ी कमी है। कोलकाता की बात करें तो शुभमन गिल कुछ पारियां अच्छी खेलने के बाद अब उस रंग में नहीं दिख रहे। आंद्रे रसल की फॉर्म भी चिंता का विषय है। केकेआर ने बीते मैच में जो प्रयोग किए थे वह कारगर साबित नहीं हुए। देखना होगा कि कप्तान मॉर्गन इस मैच के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3j7fij1