श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू की दी, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को बडगाम में सुरक्षाबलों को दो सफलताएं मिलीं। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके साथ मौजूद पुलिस का एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। एसपीओ तीन दिन पहले दो एके-47 और गोलियों के साथ एसओजी कैंप से भाग गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रहा है। वहीं, दूसरे ऑपरेशन में आतंकियों के 6 मददगार धरे गए हैं जो हाइवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमले करते थे। सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि चंडूरा इलाके में दो आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। पुलिस ने अपने साथ सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की टीम को साथ लेकर ऑपरेशन शुरू कर दिया।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3dA4Jnr