J&K: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

शोपियां जम्मू-कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके में देर रात से चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों की पहचान होनी बाकी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। शोपियां के सुगान गांव में एनकाउंटर मंगलवार रात से मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3nnId5R