दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सुपरसंडे में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला धांसू फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच है। मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, चुनी बैटिंग। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हार्दिक पंड्या को शमी ने किया आउटपहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोलने वाले हार्दिक पंड्या को मोहम्मद शमी ने आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। यह विकेट 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। स्कोर 116/5 क्विंटन डि कॉक की 39 गेंदों में हाफ सेंचुरी 15वां ओवर करने आए मुरुगन अश्विन को डि कॉक ने चौका और छक्का जड़कर 39 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। यह उनकी हैटट्रिक हाफ सेंचुरी है। आखिरी 5 इनिंग में ऐसा रह प्रदर्शन.. 67(39) v SRH 23(15) v RR 53(36) v DC 78(44)* v KKR 50(39)* v KXIP हार्दिक के छक्के से मुंबई 100 के पारइसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने जोरदार छक्का लगाया और मुंबई का शतक पूरा हुआ। कुणाल पंड्या को बिस्नाई ने किया आउट किशन के आउट होने के बाद मैदान पर आए क्रुणाल पंड्या ने जोरदार बैटिंग की और डि कॉक के साथ 58 रनों की साझेदारी की। उन्हें 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर रवि बिस्नोई ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। क्रुणाल ने 30 गेंदों में 4 चौके और एक छक्क लगाया। स्कोर 96/4 ईशान किशन भी नहीं कर सके कमालअर्शदीप ने छठे ओवर की पहली ही गेंद पर मुंबई को एक और झटका दिया। उन्होंने ईशान किशन को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच कराया। वह 7 गेंद में 7 रन बना सके। स्कोर- 38/3 सूर्यकुमार बने शमी के शिकारअगले ही ओवर यानी चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को एक और झटका सूर्यकुमार के रूप में लगा। वह बिना खाता खोले मुरुगन अश्विन के हाथों लपके गए। 38/2 अर्शदीप ने रोहित को किया बोल्डतीसरा ओवर करने आए अर्शदीप ने 5वीं गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 9 रन बनाए। स्कोर 23/1 मुंबई की पारी शुरू मुंबई इंडियंस की पारी शुरू, रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक मैदान पर, मैक्सवेल को पहला ओवर। दोनों टीमों का सफरपिछले मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी तो पंजाब ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से पीटकर लगातार पांच हार के अपने सिलसिले को तोड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के ओपनर हैं फॉर्म मेंअगर मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उनके ओपनिंग जोड़ीदार लगातार अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं तो तो पंजाब को भी मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल ने लगभग हर मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई है। राहुल तो टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल के आने से मजबूत हुई पंजाबगेल के आने से तो पंजाब की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो मुंबई के पास अगर जसप्रीत बुमरा और ट्रेंट बोल्ट हैं तो पंजाब के पास भी मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावित किया है। प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर नील, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (wk/ c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह आमने-सामने
- कुल मैच: 25
- MI जीता: 14
- KXIP जीता: 11
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lVM74k