अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिलिट्री हॉस्पिटल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं। अगले महीने देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है कि आने वाले दिनों में ट्रंप की सेहत का असर चुनाव प्रचार, मतदान और राष्ट्रपति के दायित्वों पर कैसे पड़ सकता है। अमेरिका के संविधान में राष्ट्रपति के अनुपस्थित होने या काम न कर पाने की स्थिति में कई तरह के प्रावधान दिए हुए हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमों के बावजूद कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें लेकर विवाद हो सकता है। एक नजर डालते हैं उस प्लान पर जिसे राष्ट्रपति के पद न संभाल पाने की स्थिति में लागू करने के लिए बनाया गया था।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3iv3Mhd