शुरुआती मैचों से क्रिस गेल को बाहर रखने से हैरान हैं तेंडुलकर, दी ऐसी प्रतिक्रिया

दुबईमहान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने आईपीएल के शुरुआती मैचों से विस्फोटक बल्लेबाज को बाहर रखने के के फैसले पर हैरानी जताई है। गेल शुरुआती मैचों में पंजाब की टीम में शामिल नहीं थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनकी वापसी हुई और उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पंजाब को दूसरी जीत दिलाई। गेल ने उस मैच में 45 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। तेंडुलकर ने ट्विटर पर कहा, ‘क्रिस गेल की वापसी देखकर अच्छा लगा और उन्होंने शानदार 53 रन बनाए। हैरान हूं कि इतने समय तक किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें बाहर क्यों रखा था।’ गेल ने अपना अर्धशतक बनाने के बाद कैमरे के सामने अपने बल्ले को दिखाया था, जिस पर ‘द बॉस’ लिखा था। गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड हैं। उन्होंने टी 20 में अब तक 983 छक्के लगाए हैं। उनके बाद उनके हमवतन कायरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 685 छक्के दर्ज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lWnggE