Petrol Diesel Price: आज रही शांति, जानें अपने शहर के दाम

कोविड-19 (Covid-19) का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी वजह से आर्थिक गतिविधियां (Economic Activities) उस तरह से परवान नहीं चढ़ रही हैं। हालांकि, इन दिनों चीन से कच्चे तेल की कुछ मांग (Demand from China) निकली है। इसके बावजूद वैश्विक बाजार (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में नरमी ही है। तब भी, आज घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ।

from The Navbharattimes https://ift.tt/359jAD3