भागलपुर में कट्टर हिंदुत्व की धार पर बीजेपी, क्या नीतीश के साथ से खुलेगा खाता ?

Bihar Assembly Election 2020 : 2015 के चुनाव में महागठबंधन (LALU YADAV + NITISH KUMAR) सभी सात सीटों पर बाजी मार ली . Bhartiya Janata Party (BJP) का खाता तक नहीं खुला. भागलपुर ( Bhagalpur Vidhan Sabha Seat ) जिले में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें सुल्तानगंज, नाथनगर, गोपालपुर, बिहपुर, पीरपैंती भागलपुर और कहलगांव विधानसभा शामिल हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ( JDU candidate from Bhagalpur ) ने सुल्तानगंज, नाथनगर और गोपालपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने बिहपुर और पीरपैंती सीट जीती थी जबकि आरजेडी ने भागलपुर और कहलगांव पर जीत का परचम लहराया था। भाजपा को भागलपुर जिले की सात सीटों में से एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। पिछले चुनाव का हाल विधानसभा सीट: सुल्तानगंज - Sultanganj Vidhan Sabha seatविधायक: सुबोध राय, जेडीयू ( Subodh Rai )वोट: 63345 (40.94%)दूसरे नंबर पर: हिमांशु प्रसाद, (49312 वोट)तीसरे नंबर पर: ललन कुमार, निर्दलीय2010 : सुबोध राय (जदयू)कुल मतदाता: 3,24, 728पुरुष: 1,72, 372महिला: 1,52,336 सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र यादव, मुस्लिम, कुशवाहा बहुल क्षेत्र है। यहां कोयरी, सवर्ण और अनुसूचित जाति, जनजाति की आबादी भी अच्छी है। जिले में राजनीतिक दृष्टिकोण से भी इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ( Ashwini Kumar Chaube ) इस विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, भागलपुर नगर निगम की मेयर सीमा साहा और दी भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शाहकुण्ड प्रखंड से आते हैं।विधानसभा सीट: नाथनगर-जेडीयू ( Nathnagar assembly seat Result)विधायक: अजय कुमार मंडल- जेडीयू ( JdU candidate Ajay Kumar Mandal )वोट: 66485 (39.16%)दूसरे नंबर पर: अमरनाथ प्रसाद उर्फ अमर सिंह कुशवाहा (58660 वोट) एलजेपीतीसरे नंबर पर: अबू कासिर, पप्पू यादव की पार्टी से2010 : अजय कुमार मंडल, जदयूकुल मतदाता- 324081पुरुष - 171445महिला - 152621नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत उच्चतर शिक्षण संस्थान हैं। इसके अन्तर्गत बिहार कृषि विवि सबौर, इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटी सहित अन्य शिक्षण संस्थान हैं। यहां के कतरनी की खुशबू पूरे देश में मशहूर है। जगदीशपुर प्रखंड में कतरनी धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। कतरनी चावल और चूड़ा देश और विदेशों में जाता है। धान के अलावा गेहूं और सब्जी उत्पादन के मामले में भी क्षेत्र की पहचान है। नाथनगर विधानसभा मुस्लिम, गंगौता और यादव बहुल क्षेत्र है। इसके अलावा कुशवाहा, तांती, सवर्ण, वैश्य और अनुसूचित जाति जनजाति मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।विधानसभा सीट: गोपालपुर - Gopalpur Vidhan Sabha Seat resultविधायक: नरेंद्र कुमार नीरज, जेडीयूवोट: 57403 (41.35%)दूसरे नंबर पर: अनिल कुमार यादव, (52234 वोट)तीसरे नंबर पर: सुरेश भगत, निर्दलीय2010 : नरेंद्र कुमार नीरज जदयूकुल मतदाता : 269353कुल पुरुष मतदाता : 141300कुल महिला मतदाता : 128040 इस विधानसभा क्षेत्र में नवगछिया, इस्माइलपुर, रंगरा, गोपालपुर चार प्रखंड हैं जिनमें 36 पंचायत हैं। लेकिन अधिकांश पचायत पिछड़ापन की शिकार हैं। कटाव एक बड़ी समस्या है। करीब 20 पंचायत कटाव की चपेट में हैं। कमलाकुंड, मदरौनी जैसे गांव कोसी में विलीन हो गए हैं। कटाव निरोधी काम के नाम पर अबतक 50 करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इसका बड़ा हिस्सा दियारा क्षेत्र है। यहां सड़क और बिजली की भारी कमी है। नवगछिया से इस्माइलपुर के लिए अच्छी सड़क नहीं है। नगरह जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है। दियारा क्षेत्र में कलाय मुख्य फसल है। यह क्षेत्र केला और मकई की खेती के लिए भी जाना जाता है। दोनों फसलों पर आधारित प्रसंस्करण उद्योग लगाने की कई बार घोषणा हुई लेकिन अमल नहीं हुआ। बाहर ले जाने की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।विधानसभा सीट: बिहपुर ( Bihpur vidhan sabha seat )विधायक: वर्षा रानी, आरजेडीवोट: 68963 (48.39 %)दूसरे नंबर पर: कुमार शैलेंद्र, बीजपी (56247 वोट)तीसरे नंबर पर: लाल बहादुर सिंह, निर्दलीय2010 : कुमार शैलेन्द्र, भाजपाकुल मतदाता - 257242पुरुष - 135383महिला -121849बिहपुर का स्वराज आश्रम स्वतंत्रता आन्दोलन का केन्द्र रहा। स्व. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। अंग्रेजों ने आन्दोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था। क्षेत्र का भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर, मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम और दाता मांगनसाह रहहमतूल्ला अलैह आस्था का केन्द्र है।विधानसभा सीट: पीरपैंती, सुरक्षित - Pirpainti vidhan sabha seatविधायक: राम विलास पासवान, आरजेडीवोट: 80058 वोट (45.20%)दूसरे नंबर पर: ललन कुमार, बीजेपीतीसरे नंबर पर: हीरा लाल पासवान, सीपीआई2010 : पहली बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन कुमार जीते थेकुल मतदाताओं की संख्या - 332272पुरुष मतदाता- 177033महिला मतदाता - 155228 पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए मशहूर है। जिले में सबसे अधिक गन्ना की खेती यहीं होती है। इसके अलावा आम, मक्का और मिर्च के उत्पादन में भी इस क्षेत्र की पहचान है। विधानसभा क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थलों में बटेश्वर स्थान और योगीवीर पहाड़ी के अलावा दातासाह पीर मजार पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र माना जाता है। यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 12 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। 10 प्रतिशत मुस्लिम तो करीब इतने की यादव मतदाता हैं। पांच प्रतिशत वैश्य मतदाता हैं। 10 प्रतिशत कुर्मी, कोयरी और धानुक मतदाता हैं। सवर्ण मतदाता भी करीब 10 प्रतिशत हैं। 30 प्रतिशत में अन्य जातियों के मतदाता हैं। भागलपुर जिले का पीरपैंती विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र सीपीआई का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2005 के चुनाव के बाद वामदल का गढ़ ढहता चला गया। पीरपैंती विधानसभा सीट की चर्चा स्व. अम्बिका प्रसाद ( Ambika Prasad CPI ) के बिना अधूरी मानी जाएगी। 49 साल तक स्व. प्रसाद के इर्द-गिर्द पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र की राजनीति घूमती रही। वे इस क्षेत्र से छह बार निर्वाचित हुए तो छह बार दूसरे स्थान पर रहे। 2005 के अक्टूबर के चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद पार्टी का जनाधार सिमटता चला गया।विधानसभा सीट: कहलगांव ( Kahalgaon vidhan sabha seat result )विधायक: सदानंद सिंह, कांग्रेस ( Sadanand Singh )वोट: 64981 (36.68%)दूसरे नंबर पर: नीरज कुमार मंडल, एलजेपी (43752 वोट)तीसरे नंबर पर: पवन कुमार यादव, निर्दलीय2010 : सदानंद सिंह, कांग्रेसकुल मतदाता- 303349पुरुष- 143310महिला- 160 031कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह नौवीं बार विधायक हैं।विधानसभा सीट: भागलपुर ( Bhagalpur assembly seat )विधायक: अजित शर्मा, कांग्रेसवोट: 70514 (46.24%)दूसरे नंबर पर: अरिजीत शास्वत चौबे, (59856 वोट)तीसरे नंबर पर: विजय प्रसाद शाह, निर्दलीय2010 : अश्विनी कुमार चौबे, बीजेपीकुल मतदाता-303349पुरुष-1 43310महिला-1 60 031

from The Navbharattimes https://ift.tt/337YHa6