जून में 6000 और सितंबर में 300 डेली केस, पाकिस्‍तान में 'रहस्‍यमयी' ढंग से कम हुआ कोरोना

पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस (Coronavirus in Pakistan) के नए मामलों की संख्‍या पिछले कुछ हफ्तों में बड़े नाटकीय ढंग से घटी है। जून के मध्‍य में जहां रोज 6 हजार से ज्‍यादा केस आ रहे थे, सितंबर में महज 300 नए मामलों का डेली पता चल रहा है। शनिवार रात तक वहां पर 2,97,512 मामले सामने आए थे जिनमें से 6,335 मरीजों की मौत हो गई। पाकिस्‍तान के अनुसार, वहां 2,82,268 मरीज रिकवर हुए और फिलहाल सिर्फ 8,909 ऐक्टिव केस हैं। 22 करोड़ से ज्‍यादा आबादी वाले पाकिस्‍तान की स्थिति ऐसी थी कि अगस्‍त तक वहां पर 80 हजार मौतें होने का अनुमान था। पाकिस्‍तान का हेल्‍थ इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर खराब है, अर्थव्‍यवस्था ध्‍वस्‍त हो चुकी है, शहरों में भारी भीड़ है, इसके बावजूद हालिया हफ्तों में इन्‍फेक्‍शंस की संख्‍या घटी है। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स इससे बड़ा हैरान है और पाकिस्‍तान की 'सफलता' की वजहें खोज रहे हैं। खासतौर से तब जब पड़ोसी भारत में कोविड-19 मामलों की संख्‍या रोज नया रेकॉर्ड बना रही है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/334bb18