एशिया पस्त, WHO ने कहा, 'लंबा चलेगा कोरोना'

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस की महामारी काफी वक्त तक चलने वाली है और इस वजह से इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देने में सुस्ती आ सकती है। 6 महीने पहले WHO ने कोरोना वायरस को वैश्विक इमर्जेंसी घोषित किया था और अब तक इसने दुनियाभर में 6.8 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 1.75 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं, कई देश आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं लेकिन वायरस की वजह से लॉकडाउन को लौटने को मजबूर हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3goExg4