नई दिल्लीदेशभर में भाई-बहन के पवित्र प्यार का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना के प्रकोप के कारण सतर्कता भी बरती जा रही है। इस कारण लोगों की आवाजाही से लेकर मिठाइयों तक के इंतजाम पर भी असर पड़ा है। फिर भी त्योहार तो त्योहार है, इसलिए रक्षा बंधन के लिए मन में उल्लास तो है ही। रक्षा बंधन मनाने के साथ-साथ लोग एक-दूसरे को बधाइयां भी दे रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी है। ध्यान रहे कि शाह रविवार को कोरोना पॉजिटव पाए गए। वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से ही ट्वीट कर रक्षा बंधन की शुभकामना दी है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31d3iFJ