कच्चे तेल के वैश्विक बाजार (International Market of Petroleum Goods) में इन दिनों सुस्ती का ही माहौल है। यही वजह है कि घरेलू बाजार (Domestic Market) में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में पिछले कुछ दिनों से शांति है। अभी लगातार 4 दिनों से इन ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि बीते शनिवार को कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव में मामूली फेर-बदल हुआ है। जैसे नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा हुआ तो डीजल एक पैसा चढ़ा था।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3keHhPp