लद्दाख: CDS ने संसदीय समिति को किया अपडेट

नयी दिल्ली भारत और चीन () के बीच गतिरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही देशों के बीच कई बार कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बैठक हो चुकी हैं लेकिन वादाखिलाफी में माहिर है। चीन कैसे भी करके भारत के इलाके में निर्माण कार्य करना चाहता था लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने हर बार उनकी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया। चीन की स्थिति अब ऐसी ही हो गई है जैसे 'खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे'। भारतीय फौज पूरी तरह से तैयार है और Line Of Actual Control पर तैनात है। इसी बीच सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ने संसदीय समिति को पूरे हालातों की जानकारी दी। हमारी सेना तैयार- सीडीएस बिपिन रावतप्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat Explain To Parliamentary Committee) ने एक संसदीय समिति से कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास किसी भी स्थिति से निपटने और कड़ाके की सर्दी के दौरान भी तैनाती के लिए तैयार है। यह जानकारी मंगलवार को समिति के सूत्रों ने दी। सीडीएस ने पीएसी को बताई ताजा स्थितिजनरल रावत (Bipin Rawat) सोमवार को शीर्ष कमांडरों के साथ संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष उपस्थित हुए और वहां यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर तैनात सैनिकों के लिए कपड़े की खरीद के मुद्दे पर वह उपस्थित हुए। सूत्रों ने कहा कि चर्चा के दौरान पीएसी के कई सदस्यों ने जनरल रावत से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध के बारे में जानना चाहा जिस पर सीडीएस ने कहा कि सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। विश्वास से भरपूर थे जनरल रावतसूत्रों कहा कि जनरल रावत विश्वास से भरपूर थे और उन्होंने समिति को स्पष्ट रूप से बताया कि सशस्त्र बल क्षेत्र में लंबे गतिरोध के लिए तैयार हैं। पीएसी के प्रमुख कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हैं। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए भारत और चीन के बीच कूटनीतिक एवं सैन्य वार्ता जारी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3gPzqWr