कोलकाता पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में सर्जरी के बाद से उनकी हालत नाजुक है और इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया है। मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा। सर्जरी से पहले 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह सेना के आर ऐंड आर अस्पताल में अभी वेंटिलेटर पर हैं । प्रणब मुखर्जी के इलाज के बीच ही बीरभूम में यह जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुआ है। यह यज्ञ बिना किसी रूकावट के यह तीन दिन तक जारी रहेगा। बीरभूम के जिस मंदिर में यह यज्ञ हो रहा है, वहां के मुख्य पुजारी ने इसकी जानकारी दी। पुजारी ने कहा, 'महामृत्युंजय यज्ञ से प्रणब बाबू के स्वास्थ्य में निश्चित तौर पर सुधार होगा। वह किरनाहार के सपूत हैं।'
बहन और परिवार ने भी की प्रार्थना मुखर्जी की बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके ठीक होने के लिये प्रार्थना की। सोमवार को मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा था कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है और उन्होंने पिछले हफ्ते अपने संपर्क में आये सभी लोगों को क्वारंटीन में जाने और कोरोना जांच कराने का आग्रह किया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/33OoOna