पिछले दिनों में भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के बाद भारत की ओर से चीन के साथ कारोबारी रिश्ते तोड़ने की तैयारी चल रही है। बहुत सारे ऐप पहले ही बंद किए जा चुके हैं और तमाम अन्य ऐप पर भी खतरे की तलवार लटक रही है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) बनाने का नारा भी चीन की हरकतों से तंग आकर ही दिया है। देश भर में चीनी सामान का बहिष्कार (Boycott chinese products) भी शुरू हो गया है। तमाम कंपनियों ने चीन से अपना कॉन्ट्रैक्ट तक तोड़ दिया है, लेकिन भारत काफी हद तक चीन से आने वाले सामान पर निर्भर (How much india can reduce its dependence on china) है, जिनका विकल्प खोजना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में थिंक टैंक आरआईएस (RIS) ने एक स्टडी की है, जिसमें कहा गया है कि भारत उन प्रोडक्ट के आयात (india imports from china) के लिए कोई दूसरा सोर्स ढूंढ सकता है, जिनके लिए वह चीन पर बहुत अधिक निर्भर है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/31zcmoF