भारत ने अपने दम पर चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच अंडर-सी केबल लिंक (Under Sea Cable Link) तैयार कर लिया है। यानी अब समुद्र के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल (Optical fiber cable) बिछाने के लिए उसे किसी और देश की जरूरत नहीं है। 2,300 किलोमीटर लंबे इस केबल लिंक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को करेंगे। पीएम मोदी ने दिसंबर 2018 में इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। इस केबल की वजह से भारतीय द्वीपों तक बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुलभ हो सकेगी। इस केबल से पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप, लिटल अंडमान, कार निकोबार, कमोरटा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगत को भी जोड़ा जा सकेगा। आइए जानते हैं कि समुद्र के भीतर आखिर ये केबल बिछाई कैसे जाती हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3ikwukY