दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। अगले हफ्ते से मेट्रो शुरू हो रही है। कोरोना वायरस के दौर में दिल्ली मेट्रो का सफर पहले जैसा तो बिल्कुल नहीं रह जाएगा। 7 सितंबर को जब मेट्रो चलेगी तो न सिर्फ पैसेंजर्स, बल्कि मेट्रो स्टाफ के लिए भी नया अनुभव होगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसी सावधानियां तो बरतनी ही होंगी, विस्तृत गाइडलाइंस केंद्र सरकार की तरफ से इस हफ्ते आ सकती हैं। ऑपरेशन शुरू करने से दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग, ट्रैक, ट्रेन, स्टेशन समेत सभी सिस्टम्स की जांच करेंगे। 7 सितंबर से दिल्ली मेट्रो फिर से शुरू होने को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। आइए उनके जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2EToaKz