नई दिल्ली कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक खबर त्रिपुरा से आ रही है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद ही ट्विटर पर की है। हालांकि, अभी तक उनके टेस्ट का रिजल्ट नहीं आया है, लेकिन एहतियातन उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दरअसल, उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने ये अहम कदम उठाया है। बिप्लब देब ने इस की घोषणा ट्विटर पर करते हुए यह भी कहा कि वह अपने घर में आइसोलेशन में हैं और कोरोना से बचाव के सभी उपाय कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की तेजी से रिकवरी के लिए प्रार्थना भी की है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी और ये पता चल जाएगा कि बिप्लब देब को कोरोना है या नहीं। यह भी पढ़ें- अमित शाह कोरोना पॉजिटिव कुछ दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। वह डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। महामारी की चपेट आए शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं। शाह के अलावा बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेब सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31j1z1T