अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अतिथियों को चांदी का सिक्का प्रसाद के तौर पर दिया जाएगा। सभी आमंत्रित अतिथियों को मिलने वाला यह सिक्का बेहद खास प्रसाद होगा। सिक्के के एक तरफ राम दरबार की तस्वीर होगी, जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान होंगे। वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट का आधिकारिक चिह्न बना होगा। चांदी के सिक्के के अलावा कार्यक्रम के लिए आने वाले अतिथियों को राम दरबार की फोटो के साथ एक डिब्बे में लड्डू भी दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त के भव्य कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तकरीबन 1.25 लाख लोगों के लिए लड्डू बनवाए गए हैं। इन्हें रघुपति लड्डू कहा जा रहा है। रघुपति लड्डू का वितरण कार्यक्रम के खास अतिथियों के अलावा अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं और अयोध्या के लोगों में किया जाएगा। 175 लोगों को न्योता बता दें कि भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंनदीबेन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम के लिए केवल 175 लोगों को न्योता भेजा गया है। इनमें देश के अलग-अलग हिस्सों के 135 संतों को निमंत्रण भेजा गया है। सभी अतिथियों को 4 अगस्त की शाम ही अयोध्या पहुंचने का निर्देश था क्योंकि सुरक्षा कारणों से मंगलवार शाम से ही जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। बताया कि जिन अतिथियों को निमंत्रण मिला है, उनके कार्ड पर एक कोड लिखा है, जो सुरक्षा के मद्देनजर डिजाइन किया गया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भूमि पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/30rNBv5