राम मंदिर जैसा दिखेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली अयोध्या में न सिर्फ भव्य का निर्माण होगा बल्कि इसके साथ राम नगरी अयोध्या का भी कायाकल्प होगा। ने राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन से तीन दिन पहले रविवार को बताया कि नए अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण जून, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि स्टेशन दिखने में राम जन्मभूमि मंदिर जैसा होगा और यहां आने वाले यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पहले चरण का काम जून 2021 में होगा पूरा, 104 करोड़ की लागत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2/3 का काम, मौजूदा बरामदा, सीढ़ियों और पैसेज आदि का काम व परिसर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि इस स्टेशन के निर्माण को 2017-18 में मंजूरी मिली थी और इसे बनाने में करीब 104 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा, 'नए अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का काम जून, 2021 तक पूरा हो जाएगा।' रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी किया ट्वीट अयोध्या स्टेशन के कायाकल्प को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ' देश के करोड़ो लोगो की आस्था के प्रतीक श्री रामजन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे कर रहा है अयोध्या स्टेशन का पुनर्विकास।' मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का भी कायाकल्प उत्तर रेलवे की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 'महत्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे अयोध्या स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता, सुन्दरता और उच्च गुणवत्ता वाली तमाम अन्य अपेक्षित सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बढ़ रहा है।' इसका मतलब राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के कायाकल्प का काम भी शुरू हो रहा है। रेलवे स्टेशन के अलावा अयोध्या में विकास की कई और योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। (न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट्स के साथ) (देश-दुनिया और आपके शहर की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3i34h1U