दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 सितंबर से दौड़ सकते हैं थमे पहिए

नई दिल्ली दिल्ली में मेट्रो शुरू होने की राह देख रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इससे को करीब 1300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केजरीवाल ने की मेट्रो खोलने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि कुछ लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर सुझाव दिए हैं। मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं। हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि दिल्ली को बाकी राज्यों से थोड़ा अलग समझा जाए। यहां अब कोरोना की स्थिति ठीक हो रही है। बाकी राज्य में मेट्रो नहीं खोलना चाहते हैं, न खोलिए। लेकिन दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो को चलने की अनुमति दी जाए। चाहे ट्रायल के आधार पर ही अभी अनुमति दी जाए। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। जब भी सरकार निर्देश देगी सेवाएं बहाल करने को तैयार: DMRC दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि जब भी सरकार निर्देश देगी, वह परिचालन बहाल करने को तैयार है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुजा दयाल ने कहा कि जब भी सरकार का निर्देश मिलेगा डीएमआरसी परिचालन शुरू करने को तैयार है। कोविड-19 से निपटने के लिए जारी सभी दिशानिर्देशों को लागू किया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। बंदी से मेट्रो को भारी नुकसान कोरोना के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कई प्रॉजेक्ट काफी लेट हो गए हैं। प्रॉजेक्ट में देरी, मेट्रो के लिए बहुत बड़ा बोझ बन रही है। दूसरी तरफ संचालन नहीं होने के के कारण दिल्ली मेट्रो को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद DMRC को रोजाना करीब 9.3 करोड़ का नुकसान हो रहा है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3hEjuah