बरसते मलबे में आखिरी सांस तक मां बनी रही ढाल, 19 घंटे बाद गोद में जिंदा मिला बच्चा

महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत हादसे में एक 4 साल के बच्चे को 19 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया। हालांकि उसकी मां की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम को जब मलबे के अंदर बच्चा मिला तो वह अपनी मां के पेट पर बैठा हुआ था। मां ने उसे अपनी छाती से ऐसे लगाया हुआ था कि उसके जिगर के टुकड़े को कोई आंच न आएं, भले ही उसकी जान चली जाए। बच्चे की दो बहनें भी हादसे का शिकार हो गईं। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।

from The Navbharattimes https://ift.tt/31sBvCq