भूमि पूजन में 175 को न्योता, आडवाणी-जोशी नहीं!

अयोध्याराम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) के भूमि पूजन समारोह में देश के संतों, नेताओं और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े करीब 175 लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजा गया है। लेकिन, राम मंदिर (Ram Janmbhoomi Movement) आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी () और मुरली मनोहर जोशी अयोध्या नहीं आएंगे। दोनों नेता विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में शामिल होंगे।सूत्रों के मुताबिक, आडवाणी-जोशी जैसे 10 बुजुर्ग नेता और संत हैं, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। वीडियो कॉफ्रेंसिंग की व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन जुटा है। कुल 175 अतिथियों को किया गया है शामिलश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होंने वालों की लिस्ट कम करके 175 तक की गई है। इसमें ट्रस्ट के सदस्य लोकल जनप्रतिनिधि और अयोध्या के संत महंत मिला कर 50 लोग रहेंगे। मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोग और बाहर के संत महात्माओं और अतिथियों और उद्योग जगत के लोगों को मिला कर 50 लोगों को रखा गया है। महासचिव चंपत राय की तरफ से भेजा जा रहा निमंत्रण पत्रभूमि पूजन में समारोह के लिए 200 लोगों की सूची पीएमओ को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भेजी गई थी। लेकिन कोरोनावायरस संकट के चलते अतिथियों की सूची अब छोटी कर दी गई है। अब 170 लोगों को ही बुलाया जाएगा। एक अगस्त को मथुरा के संत राजेंद्र देवाचार्य और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को निमंत्रण भेजा गया है। यह पत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय की तरफ से भेजा जा रहा है। इससे पहले भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने 5 अगस्त को भूमि पूजन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इनके अलावा साध्वी ऋतंभरा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी अयोध्या जाने की पुष्टि की है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/39RSjFv