महंगा सोना छोटे कर्जदारों के लिए लाया अच्छे दिन!

नई दिल्लीइन दिनों सोने की कीमतों में (gold price) तगड़ा उछाल आ रहा है। इसकी कीमतें 50 हजार का स्तर भी पार कर चुकी हैं। इस मौके को सोने में निवेश करना वाले तो भुना ही रहे हैं, छोटा कर्ज लेने वाले भी इसे सुनहरे मौके की तरह देख रहे हैं। एक तरफ बैंकों ने छोटे बिजनेस के लिए कर्ज देने के दरवाजे बंद कर दिए हैं, तो दूसरी तरफ गोल्ड लोन (Gold loan surge) देने वाले कंपनियां ने ऐसे कर्जदारों को लिए रेड कारपेट बिछा दी है। अब बहुत सारे छोटे और मध्यम बिजनेस के मालिक अपने घर में रखा सोना देख रहे हैं, जिससे वह आसानी से कर्ज ले सकते हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2D3y2Au