बाढ़: खाने को अनाज नहीं, जीतेंगे नीतीशे कुमार

पटनाबिहार में बाढ़ (bihar flood news) की वजह से जनता परेशान है लेकिन क्या इसका असर चुनाव पर भी होगा? मुजफ्फरपुर में जब हमने कुछ लोगों से बात की तो पता चला बाढ़ की वजह से घरपर भले ही कुछ खाने को नहीं बचा हो लेकिन लोग अब भी नीतीश कुमार को ही वोट देना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर के जोगनी गांव में हमने बाढ़ के बाद पैदा हालातों का जायजा लिया। वहां कुछ लोगों से हमने बात की, सुनिए उन्होंने क्या कहा।जोगनी गांव में हमें सुरेश शाह नाम के यह शख्स मिले। उन्होंने बताया कि परिवार में खाने को राशन तक नहीं है। बावजूद इसके उन्हें सरकार से बहुत ज्यादा शिकायत नहीं। वह बोले कि नीतीश कुमार अच्छा काम करते हैं और उन्हें फिर से जिताया भी जाएगा। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार सरकार की तरफ से कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के भोजन और आश्रय की व्यवस्था किए जाने के साथ सभी प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी।बिहार के 10 जिले बाढ़ से प्रभावितइस वक्त बिहार के 10 जिले इस वक्त बाढ़ से प्रभावित हैं। वहां की 7,65,191 लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है, जिनमें से 36448 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और खगडिया जिले के 64 प्रखंडों के 426 पंचायतों की 6,36,311 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से हटाये गए 13877 लोग 28 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2WPNx6l