RS की 19 सीटों पर वोट, कौन जीत रहा कितनी

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। कर्नाटक की 4, तेलंगाना की दो और अरुणाचल की एक सीट पर विजेता तय हैं। पर आज के 19 सीटों में 8 पर जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। इन 19 सीटों में बीजेपी की 7 सीटों पर जीत तय है। राज्यसभा में बहुमत से दूर बीजेपी के नंबर इन चुनावों के बाद इस ऊपरी सदन में दोगुने होने की उम्मीद है। इस समय राज्यसभा में बीजेपी के 75 सांसद हैं जबकि कांग्रेस के 39। चुनाव के बाद बीजेपी के नंबर बढ़ने तय हैं। पहले राज्यसभा के 55 सीटों पर 26 मार्च को वोटिंग होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 55 में से 37 कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए थे।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2V0tPnz