LIVE: ब्राजील में कोरोना केस 10 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को वायरस के केसों (Corona Cases) ने एक नया रेकॉर्ड बना दिया। 24 घंटे में 13,586 केस सामने आए हैं जबकि 336 मौतें भी हुईं। भारत में अब कोरोना के कुल केस 3,80,532 हो गए हैं। इसमें से 1,63,248 ऐक्टिव केस हैं जबकि 2,04,711 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अबतक कोरोना से कुल 12,573 मौतें हुई हैं। देश-दुनिया की कोरोना से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें...

from The Navbharattimes https://ift.tt/2Ck22I1