J&K: आतंकियों पर डबल अटैक, मुठभेड़ में 2 ढेर

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आंकवादियों को मार गिराया। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह से जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों से खबर मिली थी कि कुलगाम के निपोरा में तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकवादियों की ओर से गोली चलाई गई तो जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। काफी देर तक चले मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। जवानों ने तीसरे आतंकी को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। कुलगाम के अलावा, प्रदेश के अनंतनाग जिले में भी आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3cUsMeR