चंडीगढ़ हरियाणा के अंबाला छावनी में स्थित अपने घर के बाथरूम में मंगलवार को नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े, जिससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। विज के पास ही स्वास्थ्य और शहरी स्थानीय निकाय विभागों का भी जिम्मा है। उन्हें अंबाला छावनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनका परीक्षण कर रही है। हरियाणा कैबिनेट में अनिल विज तेजतर्रार मंत्रियों में माने जाते हैं। दरअसल मंगलवार सुबह उनसे मिलने कुछ लोग आए थे, जिसके बाद विज अपने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। विज को एक एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। पैर में गंभीर चोट बीजेपी के वरिष्ठ नेता का इलाज करने वाले डॉ प्रभाकर शर्मा ने कहा कि एक्स-रे से पता चला है कि हड्डी को काफी नुकसान पहुंचा है और शायद ऑपरेशन करने की जरूरत पड़े। उपायुक्त अशोक शर्मा और सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उस वक्त मंत्री का परीक्षण किया जा रहा था। इसके बाद, अंबाला छावनी से छह बार के विधायक विज को चंडीगढ़ के पास एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चींखने की आवाज पर दौड़े सुरक्षाकर्मी जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विज अपने शास्त्री कालोनी आवास पर थे। वह बाथरूम में गए थे कि अचानक पैर फिसल गया और चींखने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल अंदर गए और उन्हें बाहर लेकर आए. इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। पहले भी हो चुका है हादसा घटना की खबर मिलने के बाद, बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। यह ऐसी दूसरी घटना है। कुछ महीने पहले भी, विज बाथरूम में नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े थे और उनके सीने पर मामूली चोट आई थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2XKKmxE