नई दिल्लीगोल्फर , और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए की है। राशिद विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकीं अदिति देश की एकमात्र गोल्फर हैं जो इस समय अमेरिका में लेडीज पीजीए टूर में खेल रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल की हैं। दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन खिताब जीता था और 2017 डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीतने वाली इस गोल्फर का तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करना सुनिश्चित था लेकिन ये स्थगित हो गए। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने उनके नाम की सिफारिश की। पढ़ें, पेशेवर संस्थायें - भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) अकसर अपनी ओर से सिफारिश किए गए नाम आईजीयू को भेजते हैं। अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती तो इन सभी के तोक्यो ओलिंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी। राशिद 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों में एक शॉट से व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए थे लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की। वह एशिया में 10वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय गोल्फर हैं और वह विश्व रैंकिंग में भी 185वें स्थान से शीर्ष भारतीय हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30bpd1m