नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर राजधानी में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में बाहर के लोगों के इलाज पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था। लेकिन इसे उप राज्यपाल ने खारिज कर दिया। इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र ओर उपराज्यपाल के आदेश को मानेगी और दिल्ली के अस्पतालों मे सभी का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के मामले आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेंगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1.5 लाख बेड में से 80 हजार बेड्स की जरूरत सिर्फ दिल्ली के लोगों के लिए होगी। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली कोरोना संक्रमितों के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ देगी। दिल्ली में आज सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 31309 पहुंच गई थी। इसमें से 11861 लोग बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 905 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद देश में कोरोना से सबसे अधिक मामले दिल्ली में ही हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Yow8BA