कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लंबे समय तक घर पर रहने को मजबूर क्रिकेटरों के बारे में तमाम बातें पता चल रही हैं। इस क्रम में टीम इंडिया के लिमिटेड ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में भी दो आदतों का पता चला है। इसका खुलासा टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से मिली जानकारी के बाद किया। Open Nets with Mayank शो के दौरान होस्ट मयंक ने जब उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने सफाई देते हुए दोनों बुरी आदतों को छोड़ने का वादा किया।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2YbR4LU