खाइए, खरीदिए, पूजिए.. अब इन सबकी छूट

आर्थिक गतिविधियों और सामान्‍य जीवन को रफ्तार देने के लिए अनलॉक 1 (Unlock 1) का आगाज आज से हो रहा है। कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए देशव्‍यापी लॉकडाउन में सरकार ने चरणबद्ध तरीके से छूट दी है। अनलॉक 1 में भले ही और छूट दी गई हो मगर माहौल इतनी जल्‍दी 24 मार्च से पहले जैसा नहीं होने वाला। बहुत सी गतिविधियों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। कोरोना के कंटेनमेंट जोन में इस दौरान भी कोई छूट नहीं दी जाएगी। बड़े समारोह पर अब भी प्रतिबंध है, इसके अलावा नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग कम कर दी गई है। अब रात में 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। ये तो हुई प्रतिबंधों की बात, आइए जानते हैं कि आज से आप क्‍या-क्‍या कर सकते हैं।

मॉल भी आज से खुल जाएंगे मगर सबको सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखना होगा। मॉल्‍स के भीतर निशान बनाए गए हैं ताकि जरूरी दूरी मेंटेन हो सके। इसके अलावा सैनिटाइजर डिस्‍पेंसर्स भी लगे होंगे।

महाराष्‍ट्र और गोवा जैसे राज्‍यों को छोड़कर, देश में आज से धर्मस्‍थल खुल गए हैं। खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी है मगर सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखा जा रहा है।

केंद्र ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की संरक्षित 820 ऐतिहासिक इमारतों को खोलने की अनुमति दे दी है। ये वे इमारतें हैं जिनके भीतर धर्मस्‍थल हैं।

दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों के साथ रेस्‍तरां में बैठकर खाने के दिन वापस आ गए हैं। आज से रेस्‍तरां डाइन-इन के लिए खुल रहे हैं।

नाइट कर्फ्यू को छोड़कर बाहर जाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य जाने के लिए किसी तरह की परमिशन नहीं लेनी होगी। बाइक पर दो लोग सवार हो सकते हैं। कार में भी सिर्फ दो लोग बैठने की बाध्‍यता खत्‍म कर दी गई है।

ऑफिसेज खोलने की परमिशन लॉकडाउन में भी थी मगर अब उन्‍हें फुल स्‍ट्रेन्‍थ से काम करने को कह दिया गया है। हालांकि सोशल डिस्‍टेंसिंग और कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे उपाय ऑफिस में होने चाहिए।

देश के साप्‍ताहिक बाजार जिनपर एक बड़ी आबादी निर्भर है, वे अब खुल सकेंगी। अबतक लोकल अथॉरिटीज के हिसाब से मार्केट्स की टाइमिंग तय हो रही थी। हालांकि अंतिम फैसला अब भी डीएम के हाथ में ही होगा।



from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3eYELJS