जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला और उसकी 8 साल की बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि होम क्वारंटीन में सास और पति उसे एक कमरे में कैद रखते हैं और वॉशरूम तक नहीं जाने देते। महिला ने खुद वीडियो बनाकर अपने परिचितों को भेजा। इसके वायरल होते ही पुलिस महिला के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। महिला का पति लीगल ऑफिसर है। सास और पति पर आरोप जबलपुर के आदर्श नगर में रहने वाली महिला को उसके पति के संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से महिला को अलग कमरे में रखा गया है। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी सास और पति उसे मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। वॉशरूम तक का इस्तेमाल नहीं महिला का कहना है कि 8 साल की बेटी के साथ उसे अलग कमरे में बंद कर दिया गया है। उसे न तो वॉशरूम का इस्तेमाल करने दिया जा रहा है और न ही जरूरत के अन्य सामान। महिला की सास ने बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया है जिसके चलते उन्हें एक कमरे के अंदर ही घुट घुट कर रहना पड़ रहा है। वीडियो में महिला की बेटी अंदर से दरवाजा पीटते हुए दादी से उसे खोलने का आग्रह करते हुए दिख रही है। पति के साथ विवाद महिला के पति के साथ विवाद की आशंका भी है। जानकारी के मुताबिक 2010 में लीगल ऑफिसर से महिला की शादी हुई थी। महिला के साथ ज्यादती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और घटना में सास की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2MLYbFD