नई दिल्लीकोरोना वायरस (Coronavirus effect on gold) की वजह से शेयर बाजार (share market vs gold) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग एक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं और उन्हें सोना सबसे बेहतर विकल्प दिख रहा है। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौर में भी सोने की चमक बरकरार है। वैसे तो सोने के दाम में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख रहा है, लेकिन उसकी वजह मुनाफावसूली है। आज के दौर में सोना खरीदना (Gold buying) बेहद फायदे का सौदा हो सकता है, क्योंकि एक अनुमान के मुताबिक अगले तो सालों में इसकी कीमत 68 हजार रुपये (Gold price may touch 68000) तक जा सकती है, जो अभी 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के आस-पास रह रही है।यह भी पढ़ें- 20 दिन में डीजल 10.79 और पेट्रोल 8.87 रुपए महंगा
from The Navbharattimes https://ift.tt/2Z930id