लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनातनी खत्म करने को लेकर भारत और चीन के बीच आज हाई लेवल मीटिंग हो रही है। कमांडर लेवल की इस मीटिंग में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध दूर करने का रास्ता निकल सकता है। यह मीटिंग LAC के पास चुशूल मोल्डो में चल रही है। अबतक दोनों देश लोकल, डेलिगेशन और कमांडर लेवल पर करीब 12 राउंड बातचीत कर चुके मगर नतीजा नहीं निकला। इस मीटिंग में गलवान एरिया, पैंगोग त्सो और गोगरा एरिया पर बात हो सकती है। आइए जानते हैं उन दो अधिकारियों के बारे में जो अपने-अपने देश का इस बैठक में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2MyrlIf