मासूम बेटे की सलामी... ये 2 तस्वीरें नम कर देंगी

इन दो मासूमों के दर्द का अंदाजा आप नहीं लगा सकते। दोनों ने बहुत कम उम्र में अपने पिता को खोया है। बाईं तरफ शहीद कर्नल संतोष बाबू का मासूम बच्‍चा है तो दाईं तरफ शहीद हवलदार सुनील कुमार का बेटा। दोनों को ही अभी अपने पापा से कितनी बार जिद करनी थी, कभी खिलौनों के लिए तो कभी कांधे पर बिठाकर घुमाने के लिए, कितनी बार पापा की बाइक पर बैठकर नजारे देखने थे, आर्मी की बारीकियां समझनी थीं। मगर अब ये जिम्‍मेदारी परिवार के किसी और सदस्‍य को उठानी होगी। दोनों का जज्‍बा बिल्‍कुल नहीं टूटा है। पिता के अंतिम संस्‍कार में इन दोनों ने जब आखिरी बार उन्‍हें सैल्‍यूट किया तो वहां मौजूद कोई आंख ऐसी नहीं थी जिसमें अचानक से नमी न आ गई हो।

from The Navbharattimes https://ift.tt/30TAxPW