भारत में कोरोना: महाराष्ट्र और एमपी में बढ़े मामले

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों संख्या में बढ़ोतरी जारी है। सरकारी आंकडे के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 3,577 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में तो कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी आंकड़ा 500 के करीब पहुंच चुका है। इस जानलेवा वायरस ने 83 लोगों की जान ली है जबकि 275 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। आइए जानते हैं भारत में कोरोना से जुड़े हर LIVE अपडेट.. एमपी में कोरोना के 215 केस मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को दो और कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के दम तोड़ने के बाद प्रदेश में इस महमारी से मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना वायरस के 23 नये संक्रमितों सहित प्रदेश में आज 36 नये मामले आने के बाद प्रदेश में अभी तक कुल 215 मरीज कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। यह पहला मामला है जब भोपाल में 24 घंटे में 23 लोग संक्रमित पााए गए हैं। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसारी मध्य प्रदेश में अब तक कुल 215 लोग कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित हैं। इनमें से 13 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। प्रदेश में कोविड-19 से दम तोड़ने वाले 13 मरीजों में इंदौर के 9, उज्जैन के 2 और खरगोन और छिंदवाड़ा का एक-एक मरीज शामिल हैं। पंजाब में कोरोना से 7 की मौत पंजाब में कोरोना वायरस से रविवार को दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 7 पर पहुंच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतकों में से एक लुधियाना की रहने वाली थी और एक पठानकोट की निवासी थी। लुधियाना के सिविल सर्जन राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि वहां एक निजी अस्पताल में 69 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। कोरोना वायरस से 75 वर्षीय जिस दूसरी महिला की मौत हुई वह पठानकोट की रहने वाली थीं। इस बीच पंजाब में 3 और व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 68 हो गई है। यूपी में बढ़ा कोरोना का आंकड़ा उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 278 मामले सामने आये हैं। तबलीगी जमात के संक्रमित सदस्य 138 हैं। चिकित्सा सेवा निदेशालय की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 अब तक 278 मामले सामने आए हैं । बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक 58 मामले गौतम बुद्ध नगर के हैं तथा आगरा में 47, मेरठ 33, गाजियाबाद 23, लखनऊ 17, सहारनपुर 13, शामली 9, कानपुर और वाराणसी 7-7, बरेली और महाराजगंज 6-6, बस्ती और गाजीपुर 5-5, फिरोजाबाद, हाथरस और लखीमपुर खीरी में 4-4, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ और हापुड़ में 3-3, पीलीभीत, बागपत, बांदा, मिर्जापुर और रायबरेली 2-2 तथा मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, औरैया और बाराबंकी में एक एक मामला सामने आया है ।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3bWLhiy