होली पर पैसे नहीं दिए, तो दोस्त ने कान काट दिया

ठाणेमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों ने अपने बस कंडक्टर दोस्त से होली के लिए पैसे मांगे लेकिन जब उसने मना किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमेश्वर पफाल और पंकज इंग्ले ने अपने दोस्त अरविंद गिरी से पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो सोमेश्वर ने उनका कान काट लिया, जबकि दूसरे ने उन पर हमला किया। हालांकि बाद में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें, पुलिस ने बताया कि घटना गांधीनगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VXE3Gy