बाइक से जाएं? लॉकडाउन के सवाल का जवाब

नई दिल्ली कोरोना वायरस अब लगभग पूरे भारत में पैर पसार चुका है। इस जानलेवा वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके जेहन में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हमने दिल्ली पुलिस से जाना। आइए जानते हैं कुछ सवाल और उनके जवाब.. सवाल- मैं और मेरे अंकल गुरुग्राम से अपने बाइक से घर देहरादून जाना चाहते हैं। क्या हम मध्यरात्रि में दिल्ली पार कर सकते हैं? जवाब- नहीं, पूरे 24 घंटे लॉकडाउन है। सवाल- क्या कोई RWA बीमार लोग या बुजुर्गों की मदद करने वाले पार्ट टाइम हेल्पर की एंट्री बैन कर सकता है? जवाब- यह RWA के बैन लगाने का मामला नहीं है। घरेलू सहायकों को भी घरों में रहने की जरूरत है। अगर कोई आपात मामला है तो डॉक्टर या संबंधित अस्पताल पास के साथ किसी शख्स भेज सकता है। सवाल- मैं और मेरे पति मयूर विहार में अकेले रहते हैं और हम सरिता विहार में रहने वाले अपनी बेटी और दामाद को यहां बुलाना चाहते हैं। हम घरेलू काम अकेले नहीं कर पा रहे हैं। हमें इसके लिए पुलिस की इजाजत कैसे मिल सकती है? जवाब- अगर कोई आपात स्थिति नहीं है, तो उन्हें यात्रा करने की जरूरत नहीं है। आप हमारे हेल्पलाइन नंबर -011-234695526, 1291 और 112 पर किसी जरूरत के लिए कॉल कर सकते हैं। किसी आपात स्थिति में आप स्थानीय डीसीपी से संपर्क कर सकते हैं और अपनी स्थिति स्पष्ट कर मूवमेंट पास की मांग रख सकते हैं। पढ़ें, सवाल- मैं खाने-पीने का सामान जमा नहीं कर पाया था और घर में बचे सामान दो दिन में खत्म हो जाएंगे। मुझे बाहर जाने के लिए क्या करना होगा? जवाब- हम ग्रॉसरी सामानों की सप्लाई घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे बीट अधिकारी अपने इलाकों में कई दुकानों को फिर से खुलवाया है। ऐसे प्रयास और तेज किए जाएंगे। सप्लाई बढ़ाने के लिए हमारी ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। सामान जमा करने या घबराने की जरूरत नहीं है। सवाल- खुद से रेलवे टिकट रद्द कराने पर लोगों को कम रिफंड मिल रहा है, मुझे कम रिफंड मिला है। क्या यह जागरूक लोगों के लिए निराशाजनक नहीं है? क्या यह रेल मंत्रालय के निर्देशों का उल्लंघन नहीं है? जवाब- यह एक ऑटेमेडेट प्रक्रिया है। रेलवे द्वारा कैंसल किए गए सभी ट्रेन के ई-टिकटों का रिफंड पूरा किया गया है। जिन्होंने खुद से टिकट कैंसल किया उन्हें ही ऑटोमेटेड प्रक्रिया के कारण कम रिफंड मिले हैं। ऐसे केस में यात्री मामले को उठा सकते हैं। रेलवे ने कैंसल ट्रेन के लिए यात्रियों से टिकट रद्द नहीं करने की सलाह दी है। (रेलवे की तरफ से मिला जवाब) सवाल- मुझे एम्स के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख मिली है। दो महीने पहले हमें यह तारीख मिली थी। क्या हम जांच के लिए जा सकते हैं? जवाब- अगर बीमारी गंभीर नहीं है तो आप डॉक्टर के पास न जाएं। अभी केवल इमर्जेंसी मामले ही अस्पताल में देखे जा रहे हैं। (एम्स ने दिया जवाब) सवाल- मुझे पिछले 4 दिनों से न्यूजपेपर नहीं मिल रहा है। वेंडर कोई जवाब नहीं दे रहा है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी साफ किया है मीडिया जरूरी सेवाओं का हिस्सा है। मुझे फिर से कब न्यूज पेपर मिलेगा? जवाब- न्यूज पेपर निश्चित तौर पर जरूरी सेवाओं में शामिल है। हमने इसके लिए व्यवस्था की है। हमने पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे न्यूज पेपर वेंडर को डिस्टर्ब न करें। अगर कहीं कोई शिकायत है, यह हमारे संज्ञान में लाया जाए। (दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता, एडिशनल कमिश्नर मंदीप सिंह रंधावा के भी जवाब)
  1. मुझे एक अस्पताल में सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करवाना होता है। क्या मुझे अस्पताल जाने की इजाजत होगी और मुझे साथ में क्या ले जाना होगा?डायलिसिस के लिए आपको अस्पताल का पर्चा और मेडिकल फाइल साथ ले जानी होगी। अगर यह तय तारीख पर फिक्स है तो आप स्थानीय डीसीपी ऑफिस से अपना पर्चा दिखाकर मूवमेंट पास बनवा सकते हैं।
  2. उत्तराखंड में मेरे एक नजदीकी रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। क्या मुझे वहां कार से जाने की इजाजत होगी?अगर पीड़ित को सहायता की जरूरत है, तो आपको स्थानीय डीसीपी के पास यात्रा के लिए मूवमेंट पास बनवाने के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
  3. मैं एक फिजियोथेरेपिस्ट हूं और मुझे बिस्तर पर पड़े अपने कुछ मरीजों के इलाज के लिए जाना होता है लेकिन पुलिस मुझे लौटा दे रही है। मुझे क्या करना चाहिए?अगर आप किसी मेडिकल फर्म या अस्पताल से जुड़े हैं, तो आपकी कंपनी आपके मूवमेंट पास के लिए आग्रह कर सकती है। कोई निजी फिजियोथेरेपिस्ट किसी गंभीर मरीज के इलाज के लिए पास के लिए आग्रह कर सकता है।
  4. मेरे RWA ने न्यूजपेपर वेंडर्स को कॉलोनी में आने से रोक दिया है, जबकि पीएम ने इस आपदा के समय में मीडिया की भूमिका पर काफी बल दिया है। मुझे अपना न्यूजपेपर पाने के लिए क्या करना चाहिए?कोई भी RWA न्यूजपेपर बांटने पर रोक नहीं लगा सकती है। प्रिंट और विजुअल मीडिया जरूरी सेवाओं में शामिल हैं। अगर कहीं इस तरह की कोई शिकायत है तो इसे पुलिस को बताया जाना चाहिए।
  5. क्या मेरा RWA सब्जी विक्रेता को कॉलेनी में आने से रोक सकता है?सब्जी विक्रेता को बेरोक-टोक सब्जी बेचने के लिए मूवमेंट पास की जरूरत होगी।
  6. क्या मैं अपने कॉलोनी में घूम सकता हूं। लोकल पार्क में घूमने के लिए क्या करना होगा?नहीं, बिल्कुल नहीं। इसकी इजाजत नहीं है। लोगों को अपने घर में रहने की जरूरत है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QOAW0m