लॉकडाउन, कोरोना से कैसे जूझ रहा महाराष्ट्र

मुंबई कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 536 हो गई है जिनमें से सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। मुंबई और पुणे के अलावा नागपुर सबसे अधिक प्रभावित हैं। सोमवार देर रात से यहां 18 मामले जुड़ चुके हैं। वहीं अधिकारियों ने दावा किया 12 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति को देखते हुए पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था। मुंबई में ठीक हुए 12 मरीज मुंबई में मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना संक्रमित 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मरीज हाल ही में दुबई से लौटा था। यहां अभी 41 मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में सोमवार रात से 18 नए मामले सामने आए। 10 केस मंगलवार को आए और सोमवार देर रात को 8 मामले आए। अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में करीब 12 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। 18 नए मरीजों में 6 मुंबई से हैं। पिछले चार दिनों में महाराष्ट्र में रोज पॉजिटिव केसों की संख्या दोगुनी होती जा रही है।
शहर/जिला कोविड-19 केस शहर/जिला कोविड-19 केस
मुंबई 41 सांगली 4
पुणे 18 अहमदनगर 3
नागपुर 4 ठाणे 3
पिंपरी-चिंडवड़ 12 सतारा 2
नवी मुंबई 5 पनवेल 1
कल्याण-डोंबिवली 5 उल्हासनगर 1
पुणे ग्रामीण- वसई 1-1 औरंगाबाद 1
यवतमाल 4 रत्नागिरी 1
मंत्री ने दिया आश्वासन महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पीएम मोदी के 21 दिनों के लॉकडाउन का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'मैं सभी को आश्वासन देता हूं कि जरूरी सामान जैसे अनाज, ग्रॉसरी और दवाइयों की कमी नहीं होने देंगे। सरकार सभी जरूरी आइटम की सप्लाइ सुनिश्चित करेगी।' पुणे में दो की रिपोर्ट निगेटिव मुंबई के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे है। यहां 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा दो हफ्ते पहले दो कोरोना मरीज की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। दोनों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। दोनों महाराष्ट्र के पहले दो केस थे। मंगलवार को महाराष्ट्र में जो नए मामले आए हैं उनमें से तीन पुणे से हैं। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र ने अगले छह महीनों के लिए अनाज स्टॉक कर लिया है। वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध रहेगा लेकिन जरूरी सामान और सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। नागपुर में लॉकडाउन के दौरान सख्ती नागपुर में कोरोना संक्रमित 4 मामले सामने आए हैं। नागपुर में लॉकडाउन के दौरान सख्ती बरती जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। मंगलवार को बेवजह घर से निकले लोगों को पुलिस ने उठक-बैठक कराया। वहीं उमरेद होटल में काम करने वाले एक चीनी नागरिक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिस के एक अधिकारी ने बताया कि चीनी नागरिक अपने देश से दिसंबर में यहां आया था। नागपुर में किराना, दूध, मेडिकल की दुकानें और बैंक खुले रहेंगे। पिंपरी-चिंचवड़ में 12 मरीज तीन प्रमुख शहरों के अलावा महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 18 नए मामलों में 4 सांगली जिले के इस्लामपुर, दो सतारा और एक-एक मरीज अहमदनगर, कल्याण-डोंबिवली और ठाणे से हैं। 8 मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री पश्चिमी एशियाई देश बताई जा रही है जबकि 8 दूसरे केस अमेरिका, यूके और साउथ अमेरिका से लौटकर आए हैं। इनमें से दो मरीजों को पहले से संक्रमित कोरोना मरीजों से संपर्क में आने से संक्रमण बताया जा रहा है। 12 मरीजों का इलाज पिंपरी चिंचवड़ में हो रहा है। पिंपरी चिंचवड़ मुंबई और पुणे के बाद तीसरी सबसे प्रभावित जगह है। इसके अलावा नवी मुंबई और कल्याण डोंबिवली इलाके में 5-5 मरीज है। थाने और अहमदनगर में तीन मरीज हैं जबकि सतारा में दो मरीज। पनवेल, उल्हासनगर, औरंगाबाद, वसई-विरार, रत्नागिरि और पुणे ग्रामीण में एक-एक कोरोना मरीज है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2WF9vtl