दिल्ली में कर्फ्यू, जानें देश के अन्य राज्यों में क्या हाल

नई दिल्ली देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद देश के सभी राज्य बेहद सतर्क हो गए हैं। राजधानी का ऐलान कर दिया गया है। महारष्ट्र में अब तक कोरोना के 97 मामले सामने आए हैं और वहां भी कर्फ्यू लगा दिया गया है दिल्ली में क्या हाल राजधानी दिल्ली में सीएएम अरविंद केजरीवाल ने कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर, पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया है। उसने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही कर्फ्यू पास दिया जाएगा, लेकिन मीडियाकर्मियों को पास की जरूरत नहीं होगी, उनके लिए पहचान पात्र ही काफी होगा। पढ़ें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा कोरोना के 97 मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। सरकार ने केवल रोजमर्रा की जरूरी चीजों को ही खोलने का आदेश दिया है। पंजाब पंजाब में कोरोना के अब तक 23 मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के आदेश दिए गए हैं। चंड़ीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। चंडीगढ़ में कोरोना के अब तक 7 मरीज सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन पश्चिम बंगाल में कोरोना 7 मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। केवल जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने का आदेश जारी किया गया है। तेलंगाना में लॉकडाउन तेलंगाना में भी राज्य सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। राज्य में अब तक कोरोना के 33 मरीज मिले हैं। केरल में भी लॉकडाउन केरल देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। केरल में अब तक 95 मामलों की पुष्टि हुई है। पूरे केरल में राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में भी सब बंद यूपी सरकार ने राज्य के 17 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। राज्य में अब तक कोरोना को 33 मामले सामने आए हैं। सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे बंद कर दिया है। बिहार में लॉकडाउन बिहार में कोरोना के 3 केस सामने आने के बाद पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार ने केवल जरूरी चीजों के दुकान को ही खोलने का दिया है आदेश। मध्य प्रदेश में 31 तक घर से काम मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और संस्थाओं के दफ्तर 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। इनके सभी अधिकारी-कर्मचारी घर पर रहकर काम करेंगे। सोमवार से 31 मार्च तक घर पर रहकर काम करने को सेवा पर रहना माना जाएगा। कलेक्टरों को यह अधिकार भी दिए गए हैं कि वे स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय ले सकते हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2UuWNe1