'आज बिरज में होली रे रसिया' आज पूरा देश ही बृज बना हुआ है और होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। देशभर से ऐसे तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। नेता-अभिनेता और जानेमाने लोग भी इन रंगों से अछूते नहीं हैं। न केवल भारत बल्कि कई देशों में लोग होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुष्कर में पर्यटक कुछ इस तरह नजर आए। चेहरे पर रंगों के साथ मास्क भी देखने को मिला।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2Q3AtH3