'फ्री में पैसा दे रही BJP तो ले लें कांग्रेसी विधायक'

भोपाल हाल ही में के दिग्गज नेता ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराना चाहती है। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि पैसे देकर विधायकों को खरीदना चाहती है। अब इस बारे में खुद मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्होंने तो अपने विधायकों से बोला है कि अगर फ्री में पैसा मिलता है तो ले लो। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने उन्हें बताया कि बीजेपी के नेता उन्हें पैसों का ऑफर दे रहे हैं। कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से कहा, ‘विधायकों ने मुझे बताया कि उन्हें काफी पैसे देने का प्रस्ताव मिला है। मैंने विधायकों से कहा है कि अगर मुफ्त में यह पैसा मिल रहा है तो वे इसे ले लें।’ कमलनाथ बोले- सरकार को लेकर चिंता की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसी खतरे के सवाल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कमलनाथ के जवाब पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘बीजेपी का इस पूरे मामले में कोई लेना देना नहीं है। वास्तव में ये सब अटकलें और आरोप कांग्रेस की आतंरिक कलह का हिस्सा हैं, जो सब आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा है।' इससे पहले दिग्विजय सिंह ट्वीट करके कहा था, 'बीजेपी ने एमपी के कांग्रेस, बीएसपी, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बीएसपी की विधायक राम बाई को क्या बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कल चार्टर्ड प्‍लेन में भोपाल से दिल्ली नहीं लाए? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?' दिग्विजय सिंह ने रामबाई पर भरोसा जताते हुए कहा, 'लेकिन हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।' दिग्विजय ने कहा था- विधायकों को 25 से 25 करोड़ का ऑफर दे रही बीजेपी दिग्विजय सिंह ने सोमवार को बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायकों को राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि बीजेपी पांच करोड़ रुपये अडवांस जबकि शेष राशि कुछ हिस्सों में दे रही है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्य की 230 सीटों में से 228 विधायक है, दो सीटें खाली है। कांग्रेस के 114 विधायक हैं, बीजेपी के 107 विधायक हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार निर्दलीय चार, बीजेपी के एक और एसपी के दो विधायकों के समर्थन से चल रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Tz8Eaz