दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें चल रही हैं लेट

नई दिल्ली दिल्ली आने वाली ट्रेनें 17 ट्रेनें विभिन्न कारणों से देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि देरी चल रही ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 3 घंटे 30 मिनट तक लेट हैं। इनमें सबसे ज्यादा लेट सिंगरौली निजामुद्दीन एक्सप्रेस है जो 3 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। इसके अलावा पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1 घंटे, गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 1 घंटे, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, राजेंद्र नगर न्यू दिल्ली संपूर्ण क्रांति 1 घंटे, यशवंतपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे, जबलपुर निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 1 घंटे, अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 1 घंटे लेट हैं। वहीं, गाजीपुर आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे, प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति 3 घंटे, रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 घंटे, फैजाबाद दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस 1 घंटे और सहरसा आनंद विहार पुरवइया एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से दिल्ली आ रही हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2UWZZkp